Breaking News

डायबिटीज के लिए ही नहीं, दिमाग की ग्रोथ के लिए भी फायदेमंद है प्याज

डायबिटीज के लिए ही नहीं, दिमाग की ग्रोथ के लिए भी फायदेमंद है प्याज

डायबिटीज के लिए ही नहीं, दिमाग की ग्रोथ के लिए भी फायदेमंद है प्याज
Image Credit-pexels.com

प्रिय पाठकों, आप सभी प्याज का दैनिक जीवन में इस्तेमाल जरुर करते होंगे| प्याज का इस्तेमाल सलाद, सब्जी और किसी भी खाने की चीज़ का स्वाद बढ़ाने में किया जाता है| इसके पोषक तत्वों से खाने को पोष्टिक बनाया जाता है| प्याज में कई तरह के विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं| जिनके कारण हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक छमता बढती है, इसके साथ ही डायबिटीज, कब्ज, पथरी, गठिया और अनेक त्वचा संबधी रोगों से बचा जा सकता है|
इसमें विटामिन ए, विटामिन ई के साथ ही कई पोषक तत्व भी होते हैं, जिनसे हमारी त्वचा की सेहत बनी रहती है|


जानिए प्याज के फायदों के बारे में 

डायबिटीज:

डायबिटीज के लिए ही नहीं, दिमाग की ग्रोथ के लिए भी फायदेमंद है प्याज
Image Credit-pexels.com

अधिकतर शोधों से यह पता चलता है कि ताजा हरे प्याज में सल्फर की मात्रा पाई जाती है| जो की शुगर को नियंत्रित करने में कारगर माना जाता है| हरे प्याज के सेवन से हमारे शरीर में इन्सुलिन की मात्रा बढती है| इसके सेवन से शरीर में गेस्ट्रोइंटेस्टाइनल जैसी बीमारियों में फायदा करता है| इसमें फाइबर की मात्राज्यादा पाए जाने के कारण हमारे शरीर का पाचन तंत्र भी मजबूत बनता है| जिसके कारण खाना आसानी से पच जाता हैं|

पथरी में कारगर:

अगर प्याज का रस निकालकर उसको चीनी में मिलाकर शरबत बनाकर पिया जाये तो पथरी का उपचार संभव है| इसका सेवन करने से पहले कुछ बाते ध्यान में रखनी चाहिये, प्याज का रस सुबह खाली पेट करना चाहिए उससे पथरी कटकर पेशाब के जरिये शरीर से बाहर निकल जाती है|


मधुमख्खी के काटने पर प्याज का उपयोग:

डायबिटीज के लिए ही नहीं, दिमाग की ग्रोथ के लिए भी फायदेमंद है प्याज
Image Credit-pexels.com

जब कभी मधुमख्खी काट लेती है तो उस जगह पर सुजन आना आम बात है और इसके कारण हमे दर्द भी होता है| ऐसी परिस्थ्ति में लोग तरह-तरह का नुस्खा आजमाते है, पर कम ही लोग जानते है कि घर में रखा प्याज भी उन सबसे बेहतर काम करता है| ऐसे में जिस जगह पर मधुमख्खी ने काटा है वहीं पर प्याज के टुकड़े काटकर किसी साफ कपड़े से बांध लेने पर आराम मिलता है|

गठिया के इलाज के लिए कारगर:

प्याज का रस निकालकर उसमें सरसों का तेल मिलाकर शरीर पर अच्छे से मालिश करने से गठिया का रोग दूर किया जा सकता है|

मानसिक तनाव को दूर करने में: 

डायबिटीज के लिए ही नहीं, दिमाग की ग्रोथ के लिए भी फायदेमंद है प्याज
Image Credit-pexels.com

हमारे शरीर में दिमाग बेहद ही अहम हिस्सा है| इसको स्वस्थ रखने के लिए भी प्याज का सेवन बेहद जरूरी हैं| जब कभी इन्सान किसी मानसिक तनाव या स्ट्रोक में होता है, तब प्याज का सेवन करने से यह समस्या दूर होती हैं| दिमाग फ्रेश और स्वस्थ महसूस करता हैं|

चमकती त्वचा के लिए:

ज्यादातर महिलाये प्याज के उपयोग अपनी त्वचा को निखारने में करती है, क्योंकि उनको पता होता है की प्याज में पाए जाने वाले विटामिन से त्वचा में निखार आता है| बेजान हुई त्वचा भी प्याज के उपयोग से निखरने लगती है| चेहरे पर हुए पिम्पल से निजात मिलती है| प्याज का उपयोग करने से कम समय में ज्यादा निखार आसानी से पाया जा सकता है, बेशर्त इसका इस्तेमाल करने के लिए एक कप पानी में केवल एक कप प्याज का पेस्ट मिला होना चाहिए| प्याज को काटकर बिल्कुल बारीक़ पीस कर ही पेस्ट बनाना चाहिए| अब आप एस पेस्ट को अपने चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगाकर रखें और 15 मिनट के बाद आप इसे ठंडे पानी से धो ले| 


   

कोई टिप्पणी नहीं