Breaking News

जानिए जयपुर, दिल्ली, मुंबई और इंदौर के फेमस पकवान, जिसे देखकर लोगों के मूहं में आ जाता है पानी

जानिए जयपुर, दिल्ली और इंदौर के फेमस पकवान, जिसे देखकर लोगों के मूहं में आ जाता है पानी

जानिए जयपुर, दिल्ली, मुंबई और इंदौर के फेमस पकवान, जिसे देखकर लोगों के मूहं में आ जाता है पानी
Image Credit-pixabay.com

दोस्तों, आज के इस आर्टिकल में हम आपको जयपुर, दिल्ली, मुंबई और इंदौर जैसे बड़े शहरों के कुछ खास और लजीज पकवान के बारे में|

दिल्ली की पंराठे वाली गली

तो चलिए सबसे पहले हम बात करते है, चांदनी चौक की पंराठे वाली गली के बारे में| दोस्तों, आज के जमाने में पंराठे वाली गली पूरे भारत देश में ही नही, अपितु यह विदेशों तक ही जानी-पहचानी जाने लगी है| चलिए आपको थोड़ा इसके इतिहास के बारे में बता देते है| चांदनी चौक की पंराठे वाली गलियों में बनी इन दुकानों की शुरुआत सन 1872 में हुई थी| शुरूआती दिनों में यहाँ पर 15-20 दुकानें बनी थी, परन्तु समय के साथ-साथ सब बदलता चला जा रहा है| अब वहां पर पहले की तुलना में कुछ दुकाने कम हो गयी है| 

जानिए जयपुर, दिल्ली, मुंबई और इंदौर के फेमस पकवान, जिसे देखकर लोगों के मूहं में आ जाता है पानी
Image Credit-pixabay.com

यहाँ पर चली आ रही इन दुकानों के मालिक 5 वीं तो छठवीं पीढ़ी से चलाते आ रहे है| यहाँ के लजीज परांठो को आप केले की चटनी, सीताफल का साग, लस्सी और कई प्रकार की चटनी के साथ परोसा जाता है| आप अपनी पसंद के हिसाब से यहाँ पर परांठे का लुफ्त ले सकते है| दिल्ली की परांठे वाली गली में आपकों परांठे की इतनी सारी वैरायटी मिल जाती है कि एक दिन में तो आप इनका मजा भी नही ले पायंगे| 
जानिए जयपुर, दिल्ली, मुंबई और इंदौर के फेमस पकवान, जिसे देखकर लोगों के मूहं में आ जाता है पानी
Image Credit-pixabay.com


यहाँ पर आपको 50 से भी अधिक प्रकार के परांठे देखने को मिल जायेंगे| इतना ही नही यहाँ लोगो की इतनी भीड़ रहती है कि आपको परांठे के लिए लाइन में लगकर कूपन या टोकन लेना पड़ता है| तब कहीं पांच मिनट या उससे ज्यादा समय तक आपको इंतजार करना पढ़ता है| यहाँ पर आप चाहे तो केवल एक ही  किस्म का परांठा भी खा सकते हैं,और अगर आप चाहे तो मिक्स परांठे भी खा सकते है| अलग-अलग परांठो के हिसाब से उनकी कीमत भी अलग-अलग होती है| 

जयपुर शहर (पिंक सिटी) की चटोरी खाऊ गली

जानिए जयपुर, दिल्ली, मुंबई और इंदौर के फेमस पकवान, जिसे देखकर लोगों के मूहं में आ जाता है पानी
Image Credit-pixabay.com

आज जयपुर शहर में दुनिया भर से लोग घुमने आते है| जयपुर शहर राजस्थान की राजधानी है| जयपुर शहर अपने ऐतिहासिक भवनों की वजह से तो दुनिया में प्रसिद्ध है ही, इसी के साथ यहाँ के जायके भी लोगो को बेहद पंसद आते है| ऐसी ही जायकों में सबसे पहले बात करते है बापू बाजार के बारे में| बापू बाजार की लिंक रोड के ठीक सामने की तरफ आपको एक गली है जिसे 'चटोरी गली' के नाम जाना जाता है| 

जानिए जयपुर, दिल्ली, मुंबई और इंदौर के फेमस पकवान, जिसे देखकर लोगों के मूहं में आ जाता है पानी
Image Credit-pixabay.com

यहाँ पर आपको खाने के लिए बहोत सारे पकवान देखने को मिल जायेंगे| यहाँ पर आपको छोले-भटूरे, छोले-टिक्की, फालूदा कुल्फी, गोलगप्पे और कई प्रकार के ज्यूस भी मिल जायेंगे| जयपुर शहर में आपको पचासों किस्म की कचोरियाँ मिल जाएँगी| जयपुर में MI रोड पर मिलने वाली लस्सी पूरे शहर में प्रसिद्ध है| इसी के साथ आपको जयपुर शहर के जोहरी बाजार में घेवरों की भी बहोत वेरायटी देखने को मिल जाएगी, जहाँ का स्वाद लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करता है|

मुंबई शहर की प्रसिद्ध खाऊ गली

जानिए जयपुर, दिल्ली, मुंबई और इंदौर के फेमस पकवान, जिसे देखकर लोगों के मूहं में आ जाता है पानी
Image Credit-pixabay.com
आपको यह बात तो पता ही होगी की आमची मुंबई में बहोत सारी खाने की गलियाँ है| यहाँ की हर खाऊ गली अपने-अपने खास व्यंजन की वजह से अपनी अलग पहचान बनाती है|
जानिए जयपुर, दिल्ली, मुंबई और इंदौर के फेमस पकवान, जिसे देखकर लोगों के मूहं में आ जाता है पानी
Image Credit-pixabay.com

आज हम बात करेंगे मुंबई शहर की कुछ खास खाऊ गलियों के बारे में, घाटकोपर की खाऊ गली अपने द्वारा बनाये गये डोसे के कारण प्रसिद्ध है| इसमें भी खास तोर पर आपको आइसक्रीम डोसा और चीजबसर्ट डोसा सबसे ज्यादा प्रचलित है| बांद्रा में आपको कार्टर रोड पर बहोत सारी खाऊ गलियां देखने को मिल जाएगी, जो की अपने-अपने खास व्यंजनों के करना अपनी एक अलग पहचान बनाये हुये है|

इंदौर का सराफा बाजार 

इंदौर में आपको दिन के समय में बाजार में जेवरों की चमक अपनी तरफ आकर्षित करती है तो वहीं रात के समय आपको वहां के खाने की खुशबू अपनी तरफ खींचती है| जैसे-जैसे दिन ढलता है और शाम का समय नजदीक आता है तो वहां पर खाने-पीने की दुकान लगना शुरू हो जाती है|
जानिए जयपुर, दिल्ली, मुंबई और इंदौर के फेमस पकवान, जिसे देखकर लोगों के मूहं में आ जाता है पानी
Image Credit-pixabay.com

इंदौर के सराफा बाजार में आपको भुट्टे की खीस, गराडू का टेस्ट, मालपुआ, बड़े आकार की जलेभी, रबड़ी, गुलाबजामुन, खोपरा पैटिस, कई प्रकार के गोलगप्पे, दही बड़ा, चोकलेट और फायर पान भी खाने को मिल जायेंगे| यहाँ के बाजार में आपको चाइनीज़ फ़ूड भी मिल जायेगा|
जानिए जयपुर, दिल्ली, मुंबई और इंदौर के फेमस पकवान, जिसे देखकर लोगों के मूहं में आ जाता है पानी
Image Credit-pixabay.com
दोस्तों, अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो आप इस पोस्ट को शेयर करें और आगे भी इसी प्रकार की जानकारी के लिए नोटिफिकेशन को अलाऊ करें|

कोई टिप्पणी नहीं