Breaking News

वजन घटाने के लिए खूब खाए गोलगप्पे, जानिए इनके फायदो के बारे में

वजन घटाने के लिए खूब खाए गोलगप्पे, जानिए इनके फायदो के बारे में

वजन घटाने के लिए खूब खाए गोलगप्पे, जानिए इनके फायदो के बारे में
Image Credit-pixabay.com

गोलगप्पे एक ऐसी चीज़ है, जिसको नाम सुनते ही बच्चे, बूढ़े, जवान, आदमी हो या औरत सभी के मुंह में पानी आ जाता हैं| गोलगप्पे की दीवानगी लोगो में बेहद ज्यादा है, ज्यादातर लोगों का यही सोचना है कि गोल्पप्पे सेहद के लिए नुकसानदायक होते हैं| देखा जाये तो ऐसा बिल्कुल भी नही हैं, ज्यादा मात्रा में कोई भी चीज़ खा ली जाये तो वह नुकसान ही करती हैं| लेकिन अगर गोलगप्पे का सेवन कम मात्रा में किया जाये तो इससे आपके शरीर में बढते मोटापे को रोका जा सकता है| अब हम बाते करते है कि ये हमारे शरीर के लिए कैसे फायदेमंद है, गोलगप्पे की सबसे खास बात यह है कि यह आपके शरीर में हाजमे की तकलीफ को दूर करता है|

गोलगप्पे के अलग-अलग नामों के बारे में

वजन घटाने के लिए खूब खाए गोलगप्पे, जानिए इनके फायदो के बारे में
Image Credit-pixabay.com

गोलगप्पे या पानीपुरी को हमारे देश में अलग-अलग नामों से बोला जाता हैं| महाराष्ट्र में गोलगप्पे को पानीपुरी के नाम से बोला जाता है, मध्यप्रदेश में पानी पताशे, हरियाणा में पताशे, उत्तरप्रदेश में पडाके या गोलगप्पे, बिहार में फुल्कि के नाम से, ओड़ीशा में इसको गुपचुप, पश्चिम बंगाल में पुचका और गुजरात में पकोड़ी के नाम से जाना जाता है|
हम सभी जानते है कि नॉर्थ इंडिया में हरियाणा राज्य को छोड़कर गोलगप्पे के नाम से ही इसे जानते है| गोलगप्पे को हम पुदीने, इमली, हरी मिर्च की चटनी और कई मसालों के मिश्रण से बनाते है| गोलगप्पे का आकर केवल गोल ही नही होता है बल्कि ये लम्बे भी मिलते हैं|

गोलगप्पे खाने के फायदो के बारे में 

शरीर का वजन कम करने में फायदेमंद

वजन घटाने के लिए खूब खाए गोलगप्पे, जानिए इनके फायदो के बारे में
Image Credit-pixabay.com

अगर गोलगप्पे में जरूरत के अनुसार ही सामग्री का उपयोग किया जाये तो यह बढ़ते वजन की समस्या से राहत दिलाता है| गोलगप्पे का सेवन करते समय उसमे मीठा बिल्कुल भी नही होना चाहिए, परन्तु इसमे नींबू, हींग, पुदीना, व कच्चा आम मिला दिया जाये तो यह बेहद फायदा करता है| गोलगप्पे के पानी में टमाटर का उपयोग भी नहीं के बराबर ही करना चाहिए तभी यह हमारे शरीर को फायदे करते है| गोल्पप्पे को मैदा, रवे से न बनाकर, इसको गेहूं के आटे से बनाना चाहिए और इसको कम ही तलना चाहिए| इन सभी बातों का बहोत ध्यान रखना चाहिए|


गोलगप्पे से मुंह के छाले की समस्या भी दूर होती है

गोलगप्पे के पानी का तीखापन और खट्टापन हमारे मुंह के छालों की समस्या को दूर करता है| इसमें पुदीना, जलजीरा व इमली के होने से तीखापन और खट्टापन का अहसास होता हैं और इसके कारण यह छालों के पानी को सुखा देता है और हमारे छालों को ठीक करने में सहायता करता हैं|


असिडीटी को ठीक करने में मददगार 

जब हम बसों में, ट्रेन में या कही भी सफ़र कर रहे हो, तब बंद माहोल के चलते हमे घुटन और मितली का आभास होता है| ऐसी परेशानी में हमे 4-5 गोलगप्पे खा लेने चाहिये, उससे हमे आराम मिलता है| गर्मियों में जब हम घर से बाहर कही जा रहे होते है तब जल्दी थकान और प्यास लगने लगती है| ऐसी स्थिति में हमे सादापानी न पीकर गोलगप्पे खा लेने चाहिए और उसके बाद सादा पानी पीने से अच्छा व स्वस्थ महसूस होता है|

किससे बने गोलगप्पे खाए

अक्सर हम देखते है कि जब गोलगप्पे खाने जाते है तो गोलगप्पे वाला यह सवाल जरुर करता है कि आप मैदा से बने गोलगप्पे खायेंगे या फिर आटे से बने गोलगप्पे| मगर आप हमेशा आटे बने गोलगप्पे ही खाए| इससे आपके शरीर का वजन कम होता है| आप गोलगप्पे में छोले और मटर की बजाए मूंग व चने की दाल का इस्तेमाल करे, इससे आपके शरीर में कोई नुकसान नही होगा और आपकी हेल्थ अच्छी बनी रहेगी|

गोलगप्पे कब खाना चाहिए और कब नहीं?

आमतोर पर गोलगप्पे शाम के समय खाने वालो की संख्या ज्यादा होती है, पर गोलगप्पे खाने का उपयुक्त समय दोपहर ही होता है| शाम के समय गोलगप्पे खाने से वजन बढ़ने की आशंका बनी रहती है, इसके साथ ही जब हम कसरत करते है तो उससे कुछ समय पहले और बाद में भी गोलगप्पे का सेवन नहीं करना चाहिए|

कोई टिप्पणी नहीं